शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Trauma

 पता नहीं क्यों , मुझे घबराहट होती है अच्छे लोगो के साथ | लोग जो जेनुइनली अच्छे होते है | लोग जो बिना मतलब हाथ बढ़ा देते है मेरी मदद को | अजीब सी बैचनी होती है मुझे | 

लगता है की कुछ तो गड़बड़ है | कुछ ऐसा जो बस अब टूट जायेगा | 

और ये बार बार होता है मेरे साथ | मेरा मन होता है भाग जाने का ऐसे लोगो से दूर | या फिर मैं सूँघता रहता हूँ हर वक़्त जब तक वे मौजूद होते है कि कुछ तो ऐसा सुराग मिले जिससे मुझे पता चले कि क्या चाल है इस आदमी की | 


पूरे वक़्त जब वे बतला रहे होते है मुझसे मैं गौर से देख रहा होता हूँ उनकी आँखे कि दिख जाए कोई सुअर का बाल | 

जिससे पता चले कि हाँ ये आदमी आदमजात ही है | 


कभी कभार कोई दोस्त फ़ोन कर देता है मुझे और कोई भी मतलब जाहिर नहीं करता तो बैचेन हो जाता हूँ मैं | 

क्या पेसिमिस्टिक हूँ मैं और ये दुनिया अच्छी ही है हमेशा से | 

तो बताओ मुझे इतने जख्म क्यों है मेरी पीठ पर | 


क्यों लूटा गया है मुझे बार बार , उन्ही के द्वारा जो हमराह रहे मेरे | 

क्यों छोड़ा गया मुझे अपनाकर | क्यों बिठाया गया मुझे पलकों पर और फिर फेंक दिया  ये कहकर कि मैं कुछ भी डिज़र्व नहीं करता | 

और कितनी बार कितने हो लोगो के द्वारा हुआ ये सुलुक मेरे साथ कि नकली लगते है मुझे अच्छे लोग | 

तुम कभी मिलो न मुझसे तो मत कहना कि लोग अच्छे होते है और अच्छे लोगो को अच्छे लोग मिलते है | 

क्योकि मैं फट पडूंगा और तुम्हे भी अच्छा नहीं लगेगा | 


कि मिले मुझे कोई ऐसा सुराग कुछ तो आँखों में मुझे परेशां  से  ही 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

Trauma

 पता नहीं क्यों , मुझे घबराहट होती है अच्छे लोगो के साथ | लोग जो जेनुइनली अच्छे होते है | लोग जो बिना मतलब हाथ बढ़ा देते है मेरी मदद को | अजी...