गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

दहेज़ लेना पाप नहीं है |

 दहेज़ लेना पाप नहीं है | 

उन तमाम लोगों से जिन्होंने बेटी को हमेशा 'पराया धन ' कहकर ही पाला है | 

ऐसे लोगों से 'पराये धन' की भरपूर वसूली जायज है | 

पढाई आदमी को अमीर नहीं बनाती |

पढाई दुनिया की कोई भी पढाई आदमी को अमीर नहीं बनाती | 

हाँ , ये उसे ऐसे गरीब में जरूर तब्दील कर देती है , जिसकी हरकतें अमीरों जैसी हो जाती हैं !

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

उन्हें ग्लैमरस सपने नहीं आते

लड़कों को , जिन्हे मिलकियत के नाम पे मिलती है सिर्फ दो बीघा जमीन , लोन में डूबे  हुए माँ बाप , गली का पतला मकान , और जवान होती बहन | ऐसे लड़कों को सपने नहीं आते : पैशन के , ऊँचे बिज़नेस के , स्टार बन जाने के | उन्हें नज़र आती है तो सिर्फ सरकारी नौकरी | एक अदद सरकारी नौकरी जो पूरे परिवार को उबार सकती है | 


एक अदद सरकारी नौकरी पूरे परिवार के सम्मानपूर्ण जीवन की गारंटी होती है | 

Survival mode

ये जो कांच के ऊँचे कॉर्पोरेट ऑफिस से घर लौटते लोग है न , 

इनमे से न जाने कितने सिर्फ survival mode में ही जीते हैं 

नौकरी में survival, work visa में survival , पर्सनल रिश्ते , फिजिकल हेल्थ , मेन्टल हेल्थ , सब में बस जैसे तैसे survival 

विडंबना ये है कि इनमे से बहुतों के जीवन में बिना डर जीने का मोड़ शायद कभी नहीं आएगा | 

survival mode से सीधे not fit for work mode ही आएगा 


बुधवार, 22 अप्रैल 2026

विरोधाभास

 कितना मज़ेदार विरोधाभास है ये कि अनाप शनाप कीमतों में तुम्हें चीज़ें बेचकर , तुम्हे गरीब करने वाले ये ब्रांड्स तुम्हे बदले में अमीर होने का एहसास बेचते है !

और उतनी ही मज़ेदार बात ये कि इस लेवल के मैनीपुलेशन में जहाँ ये तय इंडस्ट्री तय करती है कि तुम्हे इस साल क्या पसंद आएगा , तुम ख़ुशी खुशी सारा सामान माय लाइफ - माय चॉइस समझ के उठा रहे होते हो !

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

स्पोर्ट्स शूज

जमाना लग गया | स्त्रियों को सलवार के साथ स्पोर्ट्स शूज पहन कर काम पर जाने में | 

क्योंकि उसे विरासत में सलवार ही मिली है | स्पोर्ट्स शूज उसने पुरुषों के वर्चस्व वाले दंगल में 

अपना कौशल दिखा कर जीते है |  

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

प्रेम केवल वहाँ टिकता है

 रिश्ते में प्रेम कहाँ टिकता है ? केवल वहाँ  , जहाँ दोनों को लगता हो कि मुझे मेरी औकात से ज्यादा मिला है | 

कहीं और ऐसा ना मिल पाता |

बाकि की सारी दुनिया अपने रिश्ते सीजफायर मोड जी रही है | दबे ढके , इधर उधर से समर्थन की जुगत में लगी ही रहती है |   


रोना छोड़ दोगे अपने रिश्ते के अधूरेपन का , जिस दिन जान लोगे कि सोशल मीडिया पे 'माय वाइफ , माय लाइफ ' , 'बेस्ट हबी इन दी वर्ल्ड ' के स्टेटस लगाने वाले भी अपने रिश्तों से खुश नहीं हैं ! 

आखिरी खुशफहमी

ये उम्र के साथ साथ सारी  खुशफहमियाँ जैसे बह सी गयी है  सिवाय एक खुशफहमी के वो ये कि अगर तुम होतीं तो मैं तुम्हारे साथ उम्र भर ख़ुशी खुशी जीता...