शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

काका कि बीड़ी

काका जिनका बिहा न हुआ था उनसे एक मुआयदा हुआ था मेरा | ये कि उनकी बीड़ी का बण्डल दुकान से मैं ही लाऊंगा | और बीड़ी के बदल में जो 50 पैसे की इनाम की पर्ची निकलेगी वो मेरी होगी | 

पर मुझे ये समझ न आया कभी कि काका ऐसी बर्बाद तबियत के क्यों थे | कोई अजनबी भी पास आ बैठता तो पूरा बण्डल निकाल उसे थमा देते और कहते लो जी सुलगा लो !

कई बार रात की बारिश के बाद सुबह पुरबा  का मौसम होता | टूबवेल की मुंडेर पर मोर मोरनियों को मयूर मयूर कह बुलाते | 
घसियारिने जा रही होती घास काटने तो काका पीछे से किसी पपीहे सी मीठी आवाज़ में हुक लगाते " री फुलिया , सुनै है के , आजा बीड़ी पी ले "
दिखै बदल जोर का है , लगे है बरसेगा राम जी फिर से | 
आजा बीड़ी सुलगा ली मैंने तेरे खातर | 

घसियारी आधे मन से मना करती तो काका और भी मीठे हो जाते , कहते " भलमानस यू कमेर भी ख़तम होया करे है क्या , इंसान ख़तम हो जाया करे है "

और फिर लम्बी गुफ्तगू चलती हरी घास की मेढ़ पर | 
मैं पाता कि घसियारी के चले जाने के बाद भी काका देर तक मुस्काते | 

तब समझ नहीं आता अब आता है कि काका का इंस्टाग्राम फेसबुक सब बीड़ी से ही था | 

अब जाता हूँ  कभी छटे चौमासे उस टूबवेल पर तो आवाज़ आती है मुझे , री फुलिया , सुनै है के , आजा बीड़ी पी ले "   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

काका कि बीड़ी

काका जिनका बिहा न हुआ था उनसे एक मुआयदा हुआ था मेरा | ये कि उनकी बीड़ी का बण्डल दुकान से मैं ही लाऊंगा | और बीड़ी के बदल में जो 50 पैसे की इना...