गुरुवार, 12 नवंबर 2026

ma jaanti hai

 कई बार जब मैं लौटता हूँ काम पर बिता कर अपनी छुट्टियाँ | 

खोलता हूँ लैपटॉप अपनी डेस्क पर , तो गिर पड़ती है  दो चार लहसुन की पुत्थियां !

मैं झेंपता हूँ छिपाता हूँ कि कोई देखे न | 

दरअसल , मुझे नज़र हो जाती है , अभी तक !

ये बात या तो मैं जानता हूँ या मेरी माँ जानती है !

फिर हो जाता हूँ उदास कई बार ये सोचकर कि लुटा दी मैंने अपनी जवानी की दौलते 

दूसरो पर ही | पर न कमा सका कोई ऐसा ,

अजी  ये दुनिया झूठ के सामियाने ही तानती है | 

मुझे नज़र हो जाती है ,अभी तक , 

ये बात या तो मैं जानता हूँ या फिर मेरी माँ जानती है | 


मुझे मेरी माँ ही जानती है !


मुझे मेरी माँ ही जानती है !


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

ma jaanti hai

 कई बार जब मैं लौटता हूँ काम पर बिता कर अपनी छुट्टियाँ |  खोलता हूँ लैपटॉप अपनी डेस्क पर , तो गिर पड़ती है  दो चार लहसुन की पुत्थियां ! मैं झ...