रविवार, 22 नवंबर 2026

मामूली काम

 आप ही बताइये मुझे कि क्या वाशिंग मशीन से नम कपडे निकाल कर तार पर डाल देना कोई काम है ? 

परिवार खाना खा चूका अब जो बच गया है उसे फ्रीज़ में सहेजना भी भला कोई काम है | 

किचन का जो कचरा है उसे कचरे वाले को थमाना , पॉलिथीन बदलना ये भी कोई काम है | 

बड़े मामूली से काम है ये | 

लेकिन कुछ मामूली काम तब तक ही मामूली होते है जब तक वे हो रहे होते है | सुचारु रूप से | उन्हें  सुचारु चलाना थका देने वाला होता है | 

पर ये फितरत होती है हम मर्दों की कि हम काम को अर्थशास्त्र से,  लाभ हानि से  , जटिलता से , पैसे से मापते है | 

और इसलिए हमे समझ नहीं आते पत्नियों के , माओं के पीठ दर्द , घुटनों के दर्द | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

मामूली काम

 आप ही बताइये मुझे कि क्या वाशिंग मशीन से नम कपडे निकाल कर तार पर डाल देना कोई काम है ?  परिवार खाना खा चूका अब जो बच गया है उसे फ्रीज़ में स...