अभी अभी एक आदमी गिर पड़ा धड़ाम से , यहाँ चौक में |
कई आदमी अपने अपने फ़ोन छोड़ दौड़े उसकी मदद को भागे , पूँछा "Are You Okay? "
गिरने वाला आदमी कब कहता है कि चोट लगी है ! अकेले में जाकर देखता है !
चौक में मैं भी बैठा हूँ कोने में | अकेला हूँ , उदास हूँ | घर से दूर हूँ पचासों लोग है यहाँ , भले , कामकाजी लोग | चाहता हूँ कि कोई तो हो जो पूछे "Are You Okay ?"
पर ऐसे कौन पूछता है भला , वो भी साबुत आदमी से जो बैठा है सही सलामत |
उसके लिए जरूरी है कि मैं गिर पडूँ | और चुपचाप न गिरूँ , गिरूँ भी तो गिरूँ धड़ाम से !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें -