शादी तो हो गयी पर सुहागरात को मांगे जैसे ही पलंग पर बैठा तो उसकी बिहाता बोली कि एक बात बताओ सच्ची सच्ची कि क्या प्यार करो हो मेरे से | मांगे बोलै कि कोई शक |
तो लड़की ने कहा कि अगर सच में प्यार करो हो तो डोंट टच माय बॉडी | हाँ इतना ही कहा था उसने " डोंट टच माय बॉडी "
और मांगे ने एक मिनट को भी न सोचा | बोला जा , जब तक तू खुद न कहेगी , हाथ भी न लगाऊ तेरे गात से |
और फिर ख़ुशी ख़ुशी अपना बिछौना लिए फर्श पर ही सो गया |
लड़की जब मायके गयी तो फिर कभी वापस ना लौटी |
मैं जब मांगे से मिला तो उसके घर वालो ने कहा मुझसे कि समझाओ इसे चार साल हो गए , अब तो बिहा कर ले दूसरा |
पर मांगे मेरे से बोलै कि चाचा देखना , वो लौटेगी | उसे अकाल आएगी , और लौटेगी | और जब वो ये बात कह रहा था तो एक हलकी मुस्कान थी उसके होठो पे जैसे उसकी एक रात की बिहाता वादा करके गयी हो उससे पढाई पूरी करने और वे दोनों मिल कर हम सबका बेबकूफ बना रहे हो |
पर मैं जानता हूँ कि वह जा चुकी है अपने ही एक साथ के इंग्लिश मेडियम वाले प्रेमी के साथ |
सब ही जानते है ये बात
नहीं जानता तो सिर्फ मांगे |
या फिर ये प्यार है जो नहीं चाहता कि मांगे जाने इस सच्चाई को |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें -