रविवार, 15 नवंबर 2026

गिरूँ भी तो गिरूँ धड़ाम से

अभी अभी एक आदमी गिर पड़ा धड़ाम से , यहाँ चौक में | 

कई आदमी अपने अपने फ़ोन छोड़ दौड़े उसकी मदद को भागे , पूँछा "Are You Okay? " 

गिरने वाला आदमी कब कहता है कि चोट लगी है ! अकेले में जाकर देखता है !


चौक में मैं भी बैठा हूँ कोने में | अकेला हूँ , उदास हूँ | घर से दूर हूँ पचासों लोग है यहाँ , भले , कामकाजी लोग | चाहता हूँ कि कोई तो हो जो पूछे "Are You Okay ?" 

पर ऐसे कौन पूछता है भला , वो भी साबुत आदमी से जो बैठा है सही सलामत | 

उसके लिए जरूरी है कि मैं गिर पडूँ | और चुपचाप न गिरूँ , गिरूँ भी तो गिरूँ धड़ाम से ! 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

बेटों की फ़िक्र में आत्मघाती तक हो जाते है बाप !

आत्मघाती बाप  बेशक सुनी होंगी तुमने पिताओ के त्याग की कहानियाँ |  कहानियाँ कि कैसे पिताओ ने अपने पेट काटे , धूप में झुलसे , अपने सब शौक मारे...