शनिवार, 29 अगस्त 2026

डरता हूँ मैं

 डरता हूँ मैं कई बार नौकरी छोड़ देने के विचार से 

तमाम थकान के बावजूद  | 

इस विचार से कि उस दुनिया में जहाँ हर वो आदमी जो काम पर नहीं है , नाकाम है ! 

उस दुनिया में कौन सा मुखौटा लेकर जाऊँगा | 

अगर मेरे पास बताने के लिए कोई काम नहीं होगा 

क्या तब भी ये दुनिया मुझे किसी काम का आदमी समझेगी ?  डरता हूँ मैं | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

गरीबी का खौफ

 तुम तोड़ तो दोगे गरीबी का चक्र , अपनी मेहनत से |  लेकिन तुम नहीं तोड़ पाओगे उसका खौफ !  खौफ, जो दो पीढ़ियों तक चलता है |  जब भी तुम कहोगे कि त...