शनिवार, 29 अगस्त 2026

प्यार के इकरार से


हर बार तुम तोड़े नहीं जाओगे, प्यार में किये गए इंकार से !

कई बार तोड़े जाओगे, प्यार के इकरार से | 

इकरार जो उस वक़्त आएगा ,जब न मौसम होगा, और ना ही हालात | 

तुम्हे हलाक कर जायेगा कोई, इस एहसास से कि काश तुमने कोई संजीदा कोशिश की होती | 

डरना तुम ऐसे इकरार से , और रोक देना उसे कहने से पहले ही , जो आये तुम्हारे पास ऐसे किसी मिज़ाज़ से | 

क्योकि प्यार में मिला इंकार मामूली सा एक तमाचा है | 

लेकिन गलत वक़्त का इकरार , देह में छूटा काँटा है ! 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

असली कला

 वे कहते है कि लोगों को हँसाना एक कला है |  मैं कहता हूँ कि वे लोग जो हँसते है दुनिया के सामने  उन्हें अपने कंधे पर सर रखकर रो लेने देना असल...