अगर तुम अच्छे आदमी हो न | और अच्छे से मेरे मायने दिल के अच्छे , जेनुइन |
तो तुम लाइलाज हो , सुधार की तुममे कोई गुंजाईश ही नहीं है | क्योकि एक आदमी जो बुरा है वो चाहे तो अच्छा हो सकता है अच्छा कर सकता है
जो अच्छा आदमी है वो चाह के बुरा नहीं हो सकता |
जैसे के मान लो अगर तुम फ़र्ज़ करो कि तुम वाकई दिल के अच्छे हो और तुम्हारा भाई तुम्हे फ़ोन करता है पैसो के लिए | अब कमा वो भी रहा है तुम भी कमा रहे हो | तुम थोड़ा ज्यादा कमा रहे हो या उतना ही कमा रहे हो जितना वो कमा रहा है |
तो तुम उसे मना कर पाओगे ? नहीं कर पाओगे ! तुम्हे नींद ही नहीं आएगी |
या फिर मान लो कि माँ है तुम्हारी , साझे की माँ | साझे की इसलिए क्योकि भाई बहिन दुसरे भी है | और उसकी सर्जरी होनी है लेकिन कोई तबज्जो नहीं दे रहा है इस बात पे |
अब तुम्हारे जो रिसोर्सेज है वो भी लिमिटेड है तो तुम रोक पाओगे अपने आप को कि तुम खर्च न उठाओ | नहीं रोक पाओगे | तुम्हारी आत्मा तुम्हे खा जाएगी | तुम्हारे पास कोई विकल्प ही नहीं है |
अच्छे आदमी के पास कोई फ्री विल नहीं होती कि वो बुरा हो जाए | बुरा आदमी अच्छा हो सकता है |
अच्छे आदमी को कोई दवा नहीं सही कर सकती | बस उसे दुआ की ही जरूरत होती है कि सब कुछ अच्छा चले , लोग बाग़ उसका इस्तेमाल करके न निकल जाए |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी करें -