गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

जुआरी आदमी

अगर तुम देखना चाहते हो कोई जुआरी आदमी तो तुम मत जाना देखने पुराने लाटरी के अड्डे | 
क्योकि सरकार ने बंद कर दीं हैं लॉटरियाँ   | 
और खोल दिए है उनकी जगह अंग्रेजी शराब की दुकानें | 

तुम जाना शहर के महंगे स्कूलों के गेट की सड़क पर जहाँ चमकीली गाड़ियों से उतर रहें हो अमीर लोगों के बच्चे | 
वहाँ देखना तुम फुटपाथ से सटा पुरानी स्कूटी लिए खड़ा होगा कोई बाप | स्कूटी जिसकी आसान क़िस्त अभी भी जारी होगी  | 
बाप जो अपनी औकात से कहीं ज्यादा बड़ा दाँव खेल रहा है अपने बच्चों पर | 
अगर इस जुआरी बाप का दाँव सही पड़ गया तो वो कल होगा कामयाब बच्चों का होशियार पिता  | 

और अगर गलत पड़ा दाँव, तो शून्य में ताकते कटेगा उसका बुढ़ापा | 
और वो मर जायेगा बेवक़्त किसी ऐसी बीमारी से जो कोई गंभीर बीमारी भी न होगी | 

हिंदुस्तान में बच्चों की पढाई पर खेला जाने वाला जुआ दुनिया का सबसे बड़ा जुआ है | 
इसके कद का जुआ दुनिया के किसी कोने में नहीं है ! 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें -

भाव

 इंसानो को शिकायत रहती है कि वे भरी दुनिया में अकेले हैं , उन्हें कोई भाव नहीं देता |  सो मैंने फैसला किया है कि जिसे अकेला आऊंगा भाव दूंगा ...